सच में प्यार कभी कभी कितना बेबस होता है ना

- यार , तुम इतना भी नहीं जानते की लड़कियों को कैसे ट्रीट किया जाता है |तुम कभी किसी से बात भी करते हो या नहीं ....तुम कुछ अजीब नहीं हो ....ये बताओ की तुम बाहर मेरे साथ घूमने क्यों नहीं जा सकते ?

- अरे ! इसमें गुस्सा होने की क्या बात है , वैसे ही मुझे अच्छा नहीं लगता |

-तुम अपने दोस्तों के साथ तो हमेशा टूर पर होते हो , फिर मेरे साथ क्या प्रॉब्लम है ....क्या मुझमे कोई ऐब है 

-ओह्ह .....नहीं ना; सच पूछो तो मुझे लोगों का घूरना अच्छा नहीं लगता ..वैसे भी तुम मेरे हो मैं तुम्हारा हूँ ...आगे क्या चाहिए

- शट अप.....बहाने मत बनाओ , तुम्हारी कोई दूसरी गर्लफ्रेंड तो नहीं

- पागल हो क्या ..

- तो ऐसा करो की तुम चुडिया पहन कर बैठ जाओ ...वैसे भी अगर आज तुम नहीं गए तो मैं तुमसे कभी नहीं बात करुँगी

-यार ....तुम भी ना ......चलो चलते हैं ( वो पहली बार किसी के साथ बाहर था , वो भी हाथ पकडे हुए ..क्योंकि किसी ने उसके पुरुषतव को ललकार दिया था )

-देखो अब साथ घूमने मैं कितना अच्छा लगता है .....तुम हमेशा डम्ब ही रहोगे ...है ना | ये लो अब आइसक्रीम खाओ

उसके होठों को छूती हुई स्पून अब उस शर्मीले लड़के के होठों तक पहुँच चुकी थी , तुम्हे पता है साथ खाने से प्यार बढ़ता है ....चलो अब मुझे घर छोड़ दो ...देर हो रही है
लगा जैसे किसी ने ११००० वोल्ट के बिजली का तार गिरा दिया उस पर

- नहीं , मुझसे ये कभी नहीं होगा.....तुम्हे पता भी है कितने दिनों बाद मिले हैं हम ..वैसे भी मुझे किसी को छोड़ना अच्छा नहीं लगता .............प्लीज ......मुझे ये मत कहो

- तुम पागल हो क्या ....यार Be Positive ........इसी बहाने कुछ देर साथ तो रह लेंगे ..पता नहीं फिर कब मिले

कुछ देर तक दोनों एक दूसरे को देखते रह गए ....शायद मोहब्बत चीख रही थी | पता नहीं उसे क्या सुझा ...वो साथ छोड़ने को तैयार था| आज दिमाग दिल पर हावी हो रहा था ...या थोड़े दूर का और साथ उसे खीचें जा रहा था .....ये तो वही जाने ..

- ये लो आ गया तुम्हारा मेट्रो स्टेशन ......( Bye कहकर बड़े तेजी से निकला था वो , फिर वापस पीछे नहीं मुड़ा ....दोनों के आँखों से निकले अश्क सब कुछ बयां कर रहे थे )

**********सच में प्यार कभी कभी कितना बेबस होता है ना************

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उफ्फ.........ये कैसी कहानी Part -1

भ्रूण हत्या :-एक बेटी का सवाल

अधूरी कहानी .....