मैं लिखूंगा ....

मैं लिखूंगा प्रिये ....
मैं जरूर लिखूंगा .......
मैं उन खूबसूरत लम्हों के लिए लिखूंगा
जो मैंने तुम्हारे साथ बिताये थे .........
मैं लिखूंगा क्योंकि मुझे शब्दों में तुम नजर आती हो
ये मेरे शब्द नहीं हैं प्रिये , ये तुम हो जिसे में हर पल जीता हूँ
मैं उस पल को लिखूंगा ,जिस पल में तुम्हारे नजरों से हार गया था
मैं हार कर भी जीत गया था ....और गगन भी मुस्कुरा रहा था
मैं आधी रात की उस ख़ामोश हक़ीक़त को भी लिखूंगा ...
जब तुम्हारी उँगलियाँ मेरे बालों को सहला रही थी .......
मैं उस तकरार को भी लिखूंगा, जो हम दोनों के बीच होती हैं
मैं प्यारे इकरार के लिए लिखूंगा ..मैं अपने प्यार के लिए लिखूंगा
अंततः , मैं उन शब्दों को चूमने के लिए लिखूंगा ...प्रिये
क्योंकि ये शब्द , मैं सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे लिए लिखूंगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उफ्फ.........ये कैसी कहानी Part -1

भ्रूण हत्या :-एक बेटी का सवाल

अधूरी कहानी .....